Share This Article रायपुर, 02 अगस्त 2026/ PoK : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के गिलगित-बाल्टिस्तान स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में से एक ब्रॉड पीक पर बड़ा हिमस्खलन हुआ, जिसमें प्रसिद्ध नेपाली-ब्रिटिश पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुर्जा सहित 10 पर्वतारोहियों की मौत हो गई। इस हादसे ने अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में स्थित 8,051 मीटर ऊंची ब्रॉड पीक पर चढ़ाई के दौरान अचानक हुए हिमस्खलन की चपेट में कई पर्वतारोही आ गए। बचाव दल ने कठिन अभियान चलाया, लेकिन 10 पर्वतारोहियों को बचाया नहीं जा सका। निर्मल पुर्जा का निधन, दुनिया में शोक… नेपाल में जन्मे ब्रिटिश पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स) दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पर्वतारोहियों में गिने जाते थे। उन्होंने बेहद कम समय में दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटियों को फतह कर इतिहास रचा था और उनके अभियान तथा उपलब्धियां विश्वभर में चर्चित रही हैं। कराकोरम में बढ़ा जोखिम विशेषज्ञों के अनुसार कराकोरम पर्वतमाला में इस समय मौसम तेजी से बदल रहा है। भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की घटनाओं ने पर्वतारोहण अभियानों का खतरा बढ़ा दिया है। उल्लेखनीय है कि ब्रॉड पीक दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण 8,000 मीटर से ऊंची चोटियों में शामिल है। Share This Article Post navigation Boxing Ring : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक पंच…! रिकॉर्ड 7 स्वर्ण पदक ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 : भारत ने पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया