Share This Article रायपुर, 03 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / बिहार के सुपौल जिले में एक अनोखी घटना ने सभी का ध्यान खींच लिया। धान के खेत में निकले करीब पांच फीट लंबे मगरमच्छ को ग्रामीणों ने सुरक्षित पकड़ा और किसान अमित कुमार उसे अपने कंधे पर उठाकर सीधे भीमनगर थाने पहुंच गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मची अफरा-तफरी सुपौल जिले के लालपुर गांव में धान के खेत में अचानक मगरमच्छ दिखाई देने से किसानों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने सावधानी बरतते हुए मगरमच्छ को बिना नुकसान पहुंचाए काबू में कर लिया। कंधे पर उठाकर पहुंच गया थाने ग्रामीणों ने मगरमच्छ का मुंह रस्सी से बांधकर सुरक्षित किया। इसके बाद किसान अमित कुमार मगरमच्छ को अपने कंधे पर उठाकर पैदल ही भीमनगर थाना पहुंच गए। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए। वन विभाग को सौंपा गया मगरमच्छ थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। सोशल मीडिया पर छाया वीडियोघटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इसे “बिहार का सबसे अनोखा रेस्क्यू” बता रहे हैं, तो कुछ इसे बिहार के आम दिन की सामान्य घटना बता रहे हैं. जबकि विशेषज्ञों ने ऐसे मामलों में वन विभाग को तुरंत सूचना देने और स्वयं जोखिम न उठाने की सलाह दी है। Share This Article Post navigation Floriculture : L&T की नौकरी छोड़ी… फूलों से खिला करोड़ों का सपना ओडिशा का मेगा डेवलपमेंट प्लान : भुवनेश्वर-कटक-पुरी-पारादीप बनेगा नया आर्थिक हब