रायपुर, 03 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / थलापति विजय इन दिनों एक्शन ड्रामा फिल्म जन नायकन की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म ने रिलीज के बाद से ही थिएटर और बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है.
फिल्म को क्रिटिक्स के साथ ही दर्शकों की ओर से भी अच्छा रिस्पांस मिला. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं, जिसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर मिलता दिख रहा है.
ऐसे में अब इसने 10वें दिन भी बंपर कमाई की और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.
फिल्म जन नायकन ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शानदार प्रदर्शन किया है.
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 42.70 करोड़ के साथ खाता खोला था. वहीं, पहले हफ्ते में 153.55 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते की भी शुरुआत अच्छी रही. फिल्म ने 9वें दिन 3.55 करोड़ तो दूसरे सैटरडे 10वें दिन 7.80 करोड़ का बिजनेस किया था.
वहीं, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में कमाल का प्रदर्शन किया है और रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 10वें दिन 3 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद इसका ओवरसीज मार्केट में ग्रॉस कलेक्शन 88 करोड़ हो गया था.
माना जा रहा है कि रविवार के कलेक्शन के बाद ये 90 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी.
इसके साथ ही जन नायकन ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज मार्केट में एक और रिकॉर्ड बना दिया है.
कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने वाझा 2 (85.75 करोड़) को पछाड़ दिया है और इसके बाद ये ओवरसीज मार्केट में 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. वहीं, दूसरे नंबर पर दृश्यम 3 (111.7 करोड़) है.
इतना ही नहीं, जन नायकन ने बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन करुप्पु का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, करुप्पु ने दूसरे शनिवार यानी कि 10वें दिन 14.75 करोड़ का बिजनेस किया था और इसके बाद इसकी 10 दिनों की कमाई 148.85 करोड़ ही पहुंच पाई थी.
लेकिन, इसके मुकाबले जन नायकन का 10 दिनों का कलेक्शन कहीं ज्यादा है. विजय की फिल्म का 10 दिनों का इंडिया नेट कलेक्शन 164.90 करोड़ रहा.
बहरहाल, अगर जन नायकन के बारे में बात की जाए तो बतौर तमिलनाडु सीएम विजय की ये पहली और आखिरी फिल्म है.
विजय ने राजनीति में आने से पहले एक्टिंग छोड़ दी और उन्होंने खुद इसका ऐलान किया था. वो बाकी का अपना समय जनता की सेवा में देना चाहते हैं.
जन नायकन में वो लोगों के लिए काम करते दिखे थे. इसमें वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते दिखे थे. फिल्म में पूजा हेगड़े भी अहम रोल में हैं.
