Share This Article रायपुर, 04 अगस्त 2026/ Railway Achievement : भारतीय रेलवे ने जुलाई 2026 में माल ढुलाई और यात्री सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। रेलवे ने 141.3 मिलियन टन माल ढुलाई की, जो जुलाई 2025 के 129.7 मिलियन टन की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक है। वहीं, यात्री संख्या बढ़कर 63.35 करोड़ पहुंच गई। अनाज की ढुलाई में बड़ा उछाल रेल मंत्रालय के अनुसार जुलाई 2026 में प्रमुख वस्तुओं की ढुलाई में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई- लौह अयस्क: 22.2% बढ़ोतरी उर्वरक (फर्टिलाइजर): 12% बढ़ोतरी अनाज: 11.5% बढ़ोतरी कोयला: 11.5% बढ़ोतरी अन्य वस्तुएं: 12.1% बढ़ोतरी इसके अलावा विद्युत संयंत्रों को घरेलू कोयले की आपूर्ति में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिली। माल ढुलाई से बढ़ी रेलवे की कमाई माल ढुलाई में वृद्धि के कारण रेलवे को 1,137 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है। राजस्व वृद्धि में प्रमुख जोन रहे- पूर्व-मध्य रेलवे – 33% पूर्व रेलवे – 33% पश्चिम-मध्य रेलवे – 23% दक्षिण-पूर्व रेलवे – 10.33% 63 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने किया रेल सफर रेल मंत्रालय के अनुसार जुलाई 2026 में भारतीय रेलवे ने 63.35 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया, जबकि जुलाई 2025 में यह संख्या 62.19 करोड़ थी। उपनगरीय और लंबी दूरी दोनों श्रेणियों में यात्री संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। अर्थव्यवस्था और लॉजिस्टिक्स को मिला बड़ा सहारा भारतीय रेलवे का कहना है कि माल ढुलाई क्षमता, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं में लगातार सुधार के कारण देश की अर्थव्यवस्था, उद्योग, कृषि और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत समर्थन मिल रहा है। रेलवे भविष्य में भी लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। Share This Article Post navigation ओडिशा का मेगा डेवलपमेंट प्लान : भुवनेश्वर-कटक-पुरी-पारादीप बनेगा नया आर्थिक हब Cosa’s shine now Global Market : CM ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’