Sophia Sufi Run: Indian runner Sophia Sufi has made history...! She set a Guinness World Record by running 4,167 km from Kanyakumari to Kashmir in 68 days and 23 hours.
Sophia Sufi Run
Share This Article

रायपुर, 04 अगस्त 2026/ Sophia Sufi Run : भारतीय अल्ट्रा रनर सोफिया सूफी ने देश के दक्षिणी छोर कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,167 किलोमीटर की लंबी दौड़ 68 दिन 23 घंटे में पूरी कर Guinness World Record अपने नाम कर लिया है। यह उपलब्धि भारत के लिए गर्व का क्षण मानी जा रही है।

सोफिया सूफी ने इस चुनौती को 80 दिनों से कम समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा था, जिसे उन्होंने निर्धारित समय से पहले पूरा कर नया इतिहास रच दिया।

‘अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर मेहनत की’

विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद सोफिया ने कहा कि यह उनके जीवन का ‘अद्भुत अनुभव’ रहा। उन्होंने बताया कि इस चुनौती को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी शारीरिक और मानसिक सीमाओं से आगे बढ़कर लगातार मेहनत की।

पहले से हैं कई रिकॉर्ड की मालिक

सोफिया सूफी पहले ही 6 Guinness World Records अपने नाम कर चुकी हैं। अब उनका अगला लक्ष्य काराकोरम दर्रे की ओर बढ़ना है, जहां वे नई चुनौती के लिए तैयारी कर रही हैं।

भारतीय सेना को समर्पित की कई दौड़ें

सोफिया सूफी ने अपनी कई लंबी दौड़ों को भारतीय सेना के सम्मान में समर्पित किया है। उनका कहना है कि देश के जवानों के साहस और समर्पण से उन्हें लगातार प्रेरणा मिलती है।