Share This Article रायपुर, 09 अगस्त 2026/ Cheese Quality : रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पनीर की गुणवत्ता को लेकर निगरानी और सख्त कर दी है। पनीर एनालॉग प्रतिषेध आदेश के बाद जिले में पनीर के निर्माण, भंडारण और बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जा रही है। हालिया कार्रवाई में लिए गए 3 नमूनों में से 2 नमूने अवमानक पाए गए, जबकि एक नमूना निर्धारित मानकों पर खरा उतरा। खुले पनीर के दोनों नमूने अवमानक 3 अगस्त को तेलघानी नाका चौक, रायपुर के पास श्री प्रांशु राय से जब्तजब्त 100 किलो खुले पनीर तथा तिल्दा के मंडी रोड स्थित कृष्णा डेयरी संचालक श्री अशोक यदु के प्रतिष्ठान से लिए गए खुले पनीर के नमूने खाद्य विश्लेषक की जांच में अवमानक पाए गए। सुधा अमृत पनीर मानकों पर खरा प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान अमरकंटक एक्सप्रेस से उतारकर अंतर्राज्यीय बस स्टैंड की ओर ले जाए जा रहे सुधा अमृत पनीर का नमूना भी जांच के लिए लिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार यह नमूना निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के भीतर पाया गया। नियमों के तहत होगी कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा संबंधित विक्रेताओं और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों-विनियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। Share This Article Post navigation Cancer Screening : प्रोजेक्ट अभया…महिलाओं की सेहत को मिली नई सुरक्षा…! 1400 से अधिक महिला कर्मचारियों की निःशुल्क स्वास्थ्य और कैंसर जांच Questions raised on E20 petrol quality : तेल कंपनियों ने किया खारिज…कहा- जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी