Share This Article रायपुर, 09 अगस्त 2026/ Ameesha Patel : अभिनेत्री अमीषा पटेल ने हाल ही में एक्स पर अपने आस्कएमी सेशन के दौरान शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया। जब एक फैन ने उनसे शादी की योजना के बारे में पूछा तो अमीषा ने दोटूक जवाब देते हुए कहा कि वो कभी शादी नहीं करेंगी। 49 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि वो सिंगल रहकर बेहद खुश हैं और उनके पास 100 से अधिक करीबी दोस्त और परिवार हैं जो उनसे प्यार करते हैं। एक्स पर एक फैन ने उनसे पूछा, आप शादी कब कर रही हैं ? अमीषा का जवाब सीधा और साफ था। उन्होंने लिखा, कभी नहीं। में अकेले रहकर बेहद खुश हूं। मेरे पास प्यार करने वाले 100 करीबी दोस्त और परिवार हैं। मैं नहीं चाहती कि कोई एक आदमी आकर ये सब कुछ बदल दे। ये जोखिम मैं नहीं उठा सकती। अमीषा ने अब पूरी तरह साफ कर दिया है कि वो कभी शादी के बंधन में नहीं बंधने वाली हैं। रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अमीषा ने बताया था कि उन्होंने अपना एक गंभीर रिश्ता इसलिए तोड़ दिया था, क्योंकि उनका बॉयफ्रेंड नहीं चाहता था कि वो फिल्मों में काम करें। अमीषा ने कहा, जो लोग आपसे सच्चा प्यार करते हैं, वे आपके करियर को आगे बढऩे देंगे। मैंने अपने करियर के लिए बहुत कुछ खोया है और प्यार के लिए भी बहुत कुछ कुर्बान किया है। मैंने दोनों के लिए फैसले लिए हैं और उनसे बहुत कुछ सीखा है।हालांकि, तब अमीषा ने बताया था कि उन्होंने शादी के दरवाजे बंद नहीं किए हैं। उन्होंने कहा था, अगर मुझे कोई सही इंसान मिलता है तो मैं शादी के लिए तैयार हूं। मुझे आज भी कई बड़े परिवारों से रिश्ते आते हैं और मेरी उम्र से आधे लड़के भी डेट पर ले जाना चाहते हैं। मैं इसके लिए तैयार हूं, क्योंकि इंसान का मानसिक रूप से परिपक्व होना जरूरी है। मुझसे बड़े कई लोगों का दिमाग मक्खी जैसा होता है। बता दें कि अमीषा का सबसे चर्चित रिश्ता निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ रहा। शादीशुदा विक्रम के साथ 5 साल लिव-इन में रहने के कारण उनका घरवालों से भी विवाद हुआ, हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। अगर काम की बात करें तो 5 साल के लंबे ब्रेक के बाद अमीषा ने साल 2023 में सनी देओल के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 से पर्दे पर धमाकेदार वापसी की थी। Share This Article Post navigation ‘खतरनाक स्टंट करने की हिम्मत देते हैं’ – फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी को बताया मजबूत सपोर्ट… The Traitors Season2 Trailer : द ट्रेटर्स सीजन 2 ट्रेलर…! मल्लिका शेरावत ने रिया चक्रवर्ती को घेरा…श्वेता तिवारी का खुलासा- दोनों पतियों को चीट करते पकड़ा