Food Processing: A major leap in investment in Odisha's food processing sector…! Proposals worth ₹43,437 crore received.
Food Processing
Share This Article

रायपुर, 09 अगस्त 2026/ Food Processing : ओडिशा सरकार के दिल्ली में आयोजित खाद्य प्रसंस्करण रोडशो को बड़ी सफलता मिली है। पहले ही दिन ₹43,437 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन निवेशों से राज्य में करीब 43,316 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

खास बात यह है कि सेक्टर-विशेष निवेश के लिए ओडिशा का यह पहला राज्य-बाहरी रोडशो है।

27 एमओयू से ₹41,748 करोड़ का निवेश

रोडशो के दौरान 27 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। इनके तहत ₹41,748 करोड़ के निवेश और करीब 35,252 रोजगार सृजित होने की संभावना है।

12 कंपनियों ने दिखाई निवेश में रुचि

सरकार को 12 निवेश अभिरुचि पत्र (EoI) भी मिले हैं। इनके जरिए ₹1,689 करोड़ के प्रस्तावित निवेश और 8,064 रोजगार की संभावना जताई गई है।

किसानों और गांवों को मिलेगा सीधा फायदा

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग किसानों की समृद्धि, ग्रामीण रोजगार और औद्योगिक विकास के बीच मजबूत कड़ी है। उन्होंने कहा कि निवेश से कृषि उत्पादों में मूल्यवर्धन, ग्रामीण रोजगार, निर्यात और राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

ओडिशा को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत से ओडिशा की विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया। सरकार का लक्ष्य राज्य को देश का प्रमुख खाद्य प्रसंस्करण निवेश गंतव्य बनाना है। रोडशो का समापन शनिवार को होगा।