भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नरमी के संकेत…! ढाका में हुईं दो अहम मुलाकातें

India and Bangladesh

India and Bangladesh

Share This Article

रायपुर, 11 अगस्त 2026 / ETrendingIndia / ढाका में सोमवार को भारत-बांग्लादेश संबंधों को लेकर अहम कूटनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी से मुलाकात की, वहीं भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी रॉ के प्रमुख पराग जैन भी ढाका पहुंचे और बांग्लादेशी अधिकारियों से बातचीत की।

इन घटनाक्रमों को दोनों देशों के बीच रिश्तों में संभावित सुधार की कोशिश के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

रिश्ते सुधारने पर जोर

तारिक रहमान और दिनेश त्रिवेदी की बैठक में दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने पर चर्चा हुई।

बांग्लादेश की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा भी उठाया गया।

ढाका पहुंचे रॉ प्रमुख

इसी दौरान रॉ प्रमुख पराग जैन ने बांग्लादेश में प्रधानमंत्री के रक्षा मामलों से जुड़े सलाहकार और खुफिया अधिकारियों के साथ बैठक की। बातचीत में द्विपक्षीय और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे।

क्या बदल रहे हैं भारत-बांग्लादेश रिश्ते ?

दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय से तनाव रहा है। ऐसे में एक ही दिन उच्चस्तरीय कूटनीतिक और सुरक्षा वार्ताओं का होना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि नई ढाका सरकार भारत के साथ रिश्तों को स्थिर और बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है।

हालांकि, शेख हसीना के प्रत्यर्पण जैसे संवेदनशील मुद्दे अभी भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं।