Rail Coach Factory: A major achievement for India...! First rake dispatched from the Kapurthala Rail Coach Factory for Bangladesh Railways.Rail Coach Factory
Share This Article

रायपुर, 11 अगस्त 2026/ Rail Coach Factory : रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए बांग्लादेश रेलवे के लिए 20 LHB ब्रॉड गेज यात्री कोचों की पहली रेक तैयार कर रोल आउट की है। यह उपलब्धि भारत और बांग्लादेश के बीच रेलवे क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

20 कोच की रेक में ये कोच शामिल

बांग्लादेश रेलवे के लिए तैयार की गई पहली रेक में कुल 20 LHB कोच शामिल हैं। इनमें, 3 AC स्लीपर कार, 3 AC चेयर कार, 12 नॉन-AC चेयर कार, 2 पावर कार शामिल हैं।

इन कोचों में कई विशेष डिजाइन फीचर्स और तकनीकी बदलाव किए गए हैं। इनमें से कई डिजाइन और संशोधन पहली बार LHB प्रकार के कोचों में विकसित किए गए हैं। यह RCF की डिजाइन, इंजीनियरिंग और निर्माण क्षमता को दर्शाता है।

2015-16 से है बांग्लादेश रेलवे से साझेदारी

रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला और बांग्लादेश रेलवे के बीच सहयोग की शुरुआत 2015-16 में 120 LHB ब्रॉड गेज यात्री कोचों की सफल आपूर्ति के साथ हुई थी।

इस सफल साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए बांग्लादेश रेलवे ने वर्ष 2024 में RITES के माध्यम से RCF को 200 ब्रॉड गेज यात्री कोचों का प्रतिष्ठित ऑर्डर दिया। इन कोचों को सात अलग-अलग वैरिएंट में तैयार किया जाना है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में RCF की बढ़ती पहचान

पहली रेक का सफल रोलआउट RCF कपूरथला के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे न केवल भारत-बांग्लादेश के बीच रेलवे सहयोग मजबूत होगा, बल्कि भारतीय रेलवे के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसरों के रास्ते भी खुलेंगे। यह उपलब्धि ‘मेड इन इंडिया’ रेल कोच निर्माण क्षमता और भारतीय रेलवे की तकनीकी दक्षता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से प्रदर्शित करती है।


Share This Article