Share This Article रायपुर, 14 अगस्त 2026/ Partition Horrors Remembrance Day : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 1947 के विभाजन की पीड़ा हमें देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत रखने की सीख देती है। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उन्होंने विभाजन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और विस्थापित परिवारों के संघर्ष व साहस को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाजन केवल सीमाओं का बंटवारा नहीं, बल्कि लाखों लोगों के विस्थापन और अपनों से बिछड़ने की मानवीय त्रासदी थी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इतिहास के इस अध्याय से परिचित कराना जरूरी है, ताकि ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति न हो। समारोह के मुख्य वक्ता पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि “समाज संगठित रहेगा तो राष्ट्र भी संगठित रहेगा।” उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक तक निकाले गए मौन जुलूस में भी शामिल हुए। Share This Article Post navigation Independence Day 2026 : 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 10 अफसर होंगे सम्मानित…! सामने आई पूरी सूची Chandraprakash Dwivedi : CM साय से मिले ‘चाणक्य’ फेम डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी…! शॉल-प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया सम्मान