Share This Article रायपुर, 15 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / इटली के सिसिली द्वीप पर स्थित यूरोप के सबसे सक्रिय और ऊंचे ज्वालामुखी माउंट एटेना में फिर जोरदार विस्फोट हुआ है। ज्वालामुखी से लाल-तप्त लावा, राख और धुएं का विशाल गुबार कई किलोमीटर तक आसमान में फैल गया। हालात को देखते हुए पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है और पर्यटन गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। कटानिया एयरपोर्ट पर बड़ा असर ज्वालामुखी की राख के कारण कटानिया एयरपोर्ट का परिचालन प्रभावित हुआ है। रनवे पर राख जमा होने और दृश्यता कम होने से उड़ानों को बार-बार रोकना पड़ा। सैकड़ों उड़ानें प्रभावित विस्फोट के चलते सैकड़ों उड़ानें रद्द या डायवर्ट की गई हैं। कई विमानों को पलेर्मो और कोमिसो जैसे नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मोड़ा गया। पर्यटन पर भी पड़ा असर लगातार लावा और राख निकलने से सिसिली में पर्यटन और स्थानीय आवागमन प्रभावित हुआ है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों को उड़ानों की स्थिति जांचने की सलाह दी जा रही है। Share This Article Post navigation अमेरिका में एक दिन में 3 अपराधियों को मौत की सजा, दिया गया जहरीला इंजेक्शन