RSS Headquarters, Nagpur: Mohan Bhagwat hoisted the Tricolour at the RSS headquarters in Nagpur! He stated that safeguarding freedom is the responsibility of every citizen.RSS Headquarters, Nagpur
Share This Article

रायपुर, 16 अगस्त 2026/ RSS Headquarters Nagpur : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार सुबह नागपुर के महल स्थित संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराया।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुए समारोह में स्वयंसेवक और प्रचारक मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद भागवत ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश को मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए नागरिकों से मिलकर काम करने का आह्वान किया।

शहीदों के बलिदान को किया याद

भागवत ने कहा कि देश की आजादी लंबे संघर्ष और बलिदानों से मिली है। स्वतंत्रता सेनानियों का गौरव और उनका त्याग भारतीयों के दिलों में गहराई से बसा है।

आजादी की रक्षा सबकी जिम्मेदारी

उन्होंने नागरिकों से देश की स्वतंत्रता और एकता को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की। उनका संदेश था कि आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है।

भारत को विश्वगुरु बनाने का आह्वान

भागवत ने कहा कि भारत को वैश्विक चुनौतियों का सामना करते हुए ऐसा राष्ट्र बनाना है, जो सुखी, समृद्ध और सुरक्षित हो तथा पूरी मानवता के लिए सार्थक योगदान दे सके। उन्होंने मूल सिद्धांतों पर कायम रहते हुए देश को आगे बढ़ाने की बात कही।

तिरंगा देता है त्याग और कर्तव्य का संदेश

RSS की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज नागरिकों को त्याग, कर्तव्य और ज्ञान जैसे मूल्यों की याद दिलाता है।


Share This Article