Share This Article खेल डेस्क, 18 अगस्त 2026/ Drink Driving : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डेविड वार्नर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी की वेवरली लोकल कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है। वार्नर ने कोर्ट में अपना अपराध स्वीकार किया था। अदालत ने उन पर A$1,500 यानी करीब ₹1 लाख का जुर्माना लगाया है। मामला ईस्टर वीकेंड के दौरान का है, जब वार्नर सिडनी के पूर्वी इलाके में अपनी फैमिली के साथ कार से घर लौट रहे थे। पुलिस की जांच में उनके ब्लड-अल्कोहल का स्तर कानूनी सीमा से दो गुना से अधिक पाया गया था। अदालत ने वार्नर की कार में 12 महीने के लिए इंटरलॉक डिवाइस लगाने का भी आदेश दिया है। यह डिवाइस शराब की मौजूदगी का पता लगाकर कार का इंजन स्टार्ट होने से रोकता है। कोर्ट ने मामले को गंभीर माना, खासतौर पर इसलिए क्योंकि घटना के समय कार में बच्चे भी मौजूद थे। हालांकि अदालत ने यह भी माना कि वार्नर के दोबारा ऐसा अपराध करने की संभावना कम है। Share This Article Post navigation Rishabh Pant World Record: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास…! टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय…गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड भी तोड़ा…यहां देखें VIDEO