Share This Article रायपुर 19 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत धरसीवां के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष केशरवानी ने अपने घर में सोलर रूफटॉप स्थापित कराया है। योजना का लाभ लेने के बाद उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 5 हजार 500 रुपए से घटकर शून्य हो गया है। श्री केशरवानी ने बताया कि सौर रूफटॉप की स्थापना से उन्हें बिजली खर्च में उल्लेखनीय बचत हो रही है। साथ ही स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह एक प्रभावी पहल है। CEO श्री केशरवानी ने स्वयं योजना का लाभ लेकर नागरिकों के समक्ष ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सौर ऊर्जा के उपयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की गई है कि वे भी योजना की जानकारी लेकर इसका लाभ उठाएं और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाते हुए ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं। Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ के गांवों में डिजिटल क्रांति की नई रफ्तार…! 3,942 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली मंजूरी… NASA Moon Crash : चांद पर स्पेसएक्स के रॉकेट क्रैश…! नासा ने दिखाई 60 फीट के गड्ढे की पहली साफ तस्वीर