Share This Article रायपुर, 19 अगस्त 2026/ IAS Officer : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सोनमणि बोरा (1999 बैच) ने बुधवार को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण कर लिया। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 अगस्त को जारी आदेश के तहत उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। कार्यभार संभालने के बाद श्री बोरा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर नगरीय प्रशासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता से सीधे जुड़े कार्यक्रमों और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए। पहले भी संभाल चुके हैं शहरी विकास की जिम्मेदारी सोनमणि बोरा इससे पहले प्रमुख सचिव, आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी है। राज्य गठन के बाद रायपुर को राजधानी के रूप में विकसित करने में सोनमणि बोरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे रायपुर नगर पालिक निगम, रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) और बिलासपुर विकास प्राधिकरण (BDA) में आयुक्त एवं सीईओ के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। रायपुर के विकास में कई अहम काम उनके प्रशासनिक कार्यकाल में रायपुर में सफाई मित्र योजना, बूढ़ातालाब समेत अन्य तालाबों के संरक्षण, संवर्धन और पुनरोद्धार जैसे कार्य हुए। महादेव घाट में मूर्ति विसर्जन के लिए स्थान निर्धारित कर विकास कार्य शुरू कराया गया। इसके अलावा नगरीय क्षेत्रों के विद्यालयों का कायाकल्प, रायपुर नगर निगम में जन्म-मृत्यु पंजीयन को ऑनलाइन करना और लेखा संबंधी कार्यों को मैनुअल व्यवस्था से सॉफ्टवेयर आधारित प्रणाली में बदलना भी उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा। संचालन एवं संधारण (O&M) कार्यों को प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के रूप में शामिल कराने की दिशा में भी उनके कार्यकाल में महत्वपूर्ण पहल की गई। अधिकारियों ने किया स्वागत कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर विभाग के संचालक रिमिजियुस एक्का, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, उप सचिव भागवत जायसवाल, अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य, मुख्य अभियंता राजेश शर्मा, संयुक्त संचालक मिथिलेश अवस्थी, उप संचालक अरुण साहू, सूडा के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील अग्रहरि और अधीक्षण अभियंता रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। Share This Article Post navigation Raksha Bandhan Holiday : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर…! 28 अगस्त को सरकारी दफ्तर…बैंक और कोषालय भी रहेंगे बंद गंगरेल बांध 87% से ज्यादा भरा…, गेट खोलने की तैयारी