Ministry of DefenceMinistry of Defence
Share This Article

रायपुर, 20 अगस्त 2026/  ETrendingIndia / रक्षा मंत्रालय के गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (DGQA) ने टेक्नीशियन (स्किल्ड और सेमी-स्किल्ड) के 14 पदों पर भर्ती निकाली है।

ITI पास योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹18,000 से ₹63,200 तक वेतन मिलेगा।

भर्ती से जुड़ी अधिसूचना रोजगार समाचार के 8-14 अगस्त 2026 अंक में प्रकाशित हुई है।

14 पदों पर होगी भर्ती

भर्ती में टेक्नीशियन (सेमी-स्किल्ड) और टेक्नीशियन (स्किल्ड) पद शामिल हैं।

पदों पर नियुक्ति DGQA के विभिन्न कार्यालयों में की जाएगी।
ITI पास होना जरूरी
उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए। कुछ पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड की ITI योग्यता निर्धारित है।

सामान्यतः आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

₹63,200 तक मिलेगा वेतन

टेक्नीशियन (सेमी-स्किल्ड) के लिए पे लेवल-1: ₹18,000–₹56,900 और टेक्नीशियन (स्किल्ड) के लिए पे लेवल-2: ₹19,900–₹63,200 निर्धारित है। इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमानुसार DA, HRA सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

ऑफलाइन आवेदन

आवेदन निर्धारित फॉर्म में पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से करना होगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट सहित दस्तावेज सत्यापन व मेडिकल जांच शामिल है।

सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि विज्ञापन प्रकाशन से 21 दिन और निर्धारित दूरस्थ क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए 28 दिन है।


Share This Article