ED Raid: ED reaches Congress leader Ramgopal Agrawal's residence...! Action linked to the liquor and coal levy case... CRPF deployed outside.ED Raid
Share This Article

रायपुर, 20 अगस्त 2026/ ED Raid : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है। गुरुवार को ED की टीम ने कांग्रेस नेता एवं पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित निवास पर सर्च अभियान शुरू किया। सिहावा रोड स्थित उनके घर पर करीब 8 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम जांच कर रही है।

ED की कार्रवाई को देखते हुए घर के बाहर CRPF के जवानों की तैनाती की गई है। जांच के दौरान टीम घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।

शराब, कोल लेवी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई शराब घोटाले, कोल लेवी वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है। इसी मामले में रामगोपाल अग्रवाल पहले भी EOW और ED की कार्रवाई का सामना कर चुके हैं और वर्तमान में रिमांड पर हैं।

ED की टीम की कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेता के निवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल सर्च अभियान जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।


Share This Article