Share This Article रायपुर, 21 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / कैलिफोर्निया के पैसिफिका स्थित लिंडा मार बीच पर वर्ल्ड डॉग सर्फिंग चैंपियनशिप में कुत्तों ने समुद्र की ऊंची लहरों पर शानदार संतुलन और हुनर दिखाकर सबका ध्यान खींच लिया। रंग-बिरंगी जैकेट पहने छोटे-बड़े कुत्ते अकेले और अपने मालिकों के साथ सर्फिंग करते नजर आए। उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। लहरों पर दिखाया शानदार संतुलन प्रतियोगिता में कुत्तों ने अलग-अलग आकार के सर्फ बोर्ड पर लहरों की सवारी की। कुछ कुत्ते अकेले बोर्ड पर डटे रहे, जबकि कई अपने मालिकों के साथ लहरों का सामना करते दिखे। हुनर के आधार पर हुआ मूल्यांकन प्रतिभागी कुत्तों का आकलन संतुलन, लहरों पर टिके रहने की क्षमता और प्रदर्शन के आधार पर किया गया। उनकी अनोखी सर्फिंग ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पशु कल्याण का भी संदेश इस आयोजन के दौरान पशुओं को गोद लेने और उनके कल्याण के लिए धन जुटाने की मुहिम भी चलाई गई। कुत्तों की यह अनोखी समुद्री सवारी इंटरनेट मीडिया पर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। Share This Article Post navigation हंस की समझदारी : बची परिवार और जानवरों की जान… Bangladesh New President : मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बने बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति…! संसद ने चुना