Bandar's OTTBandar's OTT
Share This Article

रायपुर, 23 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बॉबी देओल अभिनीत फिल्म बंदर जून में रिलीज हुई थी। व्यवसायिक रूप से कम स्क्रीन्स मिलने और अन्य फिल्मों से मुकाबले के कारण सीमित दर्शक मिलने के चलते यह वर्ल्डवाइड सिर्फ 6.10 करोड़ रुपये कमा पाई थी। 2 महीने से ज्यादा लंबे इंतजार के बाद अब फिल्म अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। जिन लोगों ने सिनेमाघरों में इसे देखने का मौका गंवाया था, उनके पास घर बैठकर देखने का मौका होगा। फिल्म का प्रीमियर 28 अगस्त, 2026 को जी5 पर किया जाएगा।



निर्माताओं ने तारीख का ऐलान करते हुए लिखा, जब किसी व्यक्ति पर आरोप लगता है, तो क्या फैसला पहले से ही तय हो जाता है? एक आरोप के बाद एक व्यक्ति का जीवन उलट-पुलट हो उठता है। फिल्म रेप के झूठे आरोप में फंसे एक सुपरस्टार और उसके संघर्ष पर आधारित एक सच्ची घटना से प्रेरित है। इसमें सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद भी मौजूद हैं।


Share This Article