fish farmingfish farming
Share This Article

रायपुर, 26 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ सरकार ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक, मत्स्य कृषक, सहकारी संस्थाओं और अशासकीय संगठनों से ‘श्रीमती बिलासा देवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

पुरस्कार के तहत चयनित विजेता को ₹1 लाख की राशि दी जाएगी।

31 अगस्त तक करें आवेदन

पुरस्कार के लिए आवेदन जिला स्तर पर मछलीपालन विभाग के कार्यालयों में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

इस अवधि के काम होंगे मान्य

पुरस्कार के लिए 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की मत्स्य विकास संबंधी प्रगति और उत्कृष्ट कार्यों को आधार बनाया जाएगा।

मापदंड वेबसाइट पर उपलब्ध

पुरस्कार के लिए पात्रता, मापदंड और अन्य शर्तों की जानकारी मछलीपालन विभाग की वेबसाइट https://agriportal.cg.nic.in /fisheries/FishHi
पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक आवेदन से पहले निर्धारित नियमों और शर्तों की जानकारी जरूर देख लें।


Share This Article