Farmer RegistrationFarmer Registration
Share This Article

रायपुर, 27 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों का फार्मर रजिस्ट्रेशन और फार्मर आईडी से जुड़े सत्यापन कार्य को 2 सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही पात्र किसानों के शत-प्रतिशत केसीसी बनाने और रबी सीजन में दलहन-तिलहन का रकबा 33 प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया।

फार्मर आईडी का काम प्राथमिकता से

जिला पंचायत, रायपुर सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने अधिकारियों को पीएम किसान योजना के हितग्राहियों के फार्मर रजिस्ट्रेशन और संदिग्ध प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए।सत्यापन कार्य समयसीमा में पूरा करने को कहा गया।

हर पात्र किसान को केसीसी


बैठक में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 100 प्रतिशत पात्र कृषकों के किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनाने पर जोर दिया गया।

दलहन-तिलहन का रकबा 33% बढ़ाने का लक्ष्य

आगामी रबी सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पिछले वर्ष की तुलना में दलहन और तिलहन फसलों का रकबा कम से कम 33 प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

बीज उत्पादन और योजनाओं के लक्ष्य पूरे करने पर जोर

अधिकारियों को निर्धारित बीज उत्पादन लक्ष्य पूरा करने तथा कृषि विभाग की सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत भौतिक और वित्तीय लक्ष्य हासिल करने के निर्देश भी दिए गए।


Share This Article