Job FairJob Fair
Share This Article

रायपुर, 28 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / रायपुर जिले में मूकबधिर दिव्यांग पुरुषों को रोजगार का अवसर देने के लिए 31 अगस्त 2026 को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

मेले में 10वीं पास पुरुष मूकबधिर दिव्यांगजन शामिल हो सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को ₹10 हजार से ₹12 हजार तक मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

कहां और कब होगा मेला?

तिथि: 31 अगस्त 2026

स्थान: डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन–ग्रो पीडब्ल्यूडी सेंटर, सुंदरनगर, रायपुर

पता: मकान नंबर 843, होटल रायपुर प्राइड के पास, कुशालपुर रोड, सुंदरनगर, रायपुर

रोजगार मेले में Instakart Services Private Limited द्वारा Assistant पद के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए 30 पद उपलब्ध हैं और आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है।

EPF और मेडिकल सुविधा भी

नौकरी में EPF, इंसेंटिव और मेडिकल सुविधा उपलब्ध होगी। कार्य में स्कैनिंग, पिकिंग, पैकिंग और सॉर्टिंग जैसे काम शामिल होंगे। नौकरी का स्थान वासु लॉजिस्टिक्स पार्क, तेंदुआ, हीरापुर, टाटीबंध, रायपुर है।


Share This Article