Share This Article रायपुर, 30 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा टखने के लिगामेंट में चोट के कारण आगामी एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। चोट के चलते उन्होंने 2026 के बाकी पूरे सीजन से हटने का फैसला किया है। इससे वह डायमंड लीग फाइनल और पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप भी नहीं खेल सकेंगे। 88.05 मीटर के शानदार प्रदर्शन के बाद लगी चोट नीरज ने हाल ही में लॉज़ेन डायमंड लीग में 88.05 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था और दूसरे स्थान पर रहे थे। इसके कुछ ही समय बाद प्रशिक्षण के दौरान उनके टखने के लिगामेंट में चोट लग गई। डॉक्टर और टीम की सलाह के बाद लिया फैसला नीरज ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि डॉक्टर और टीम से चर्चा के बाद उन्होंने बाकी सीजन में प्रतिस्पर्धा नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह निराशाजनक है, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वह अपनी लय हासिल करने के करीब पहुंच रहे हैं। एशियन गेम्स के साथ ये बड़े मुकाबले भी छूटेंगे चोट के कारण नीरज एशियन गेम्स, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। डायमंड लीग फाइनल 5 सितंबर को ब्रसेल्स में होना था। अब लक्ष्य सिर्फ रिकवरी और मजबूत वापसी नीरज ने कहा कि उनका पूरा ध्यान अब पूरी तरह ठीक होने और पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करने पर है। उनकी गैरमौजूदगी एशियन गेम्स में भारत की पदक उम्मीदों के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। Share This Article Post navigation राष्ट्रीय खेल दिवस : CG के 126 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को राज्य खेल अलंकरण, 666 को 1.74 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान, 156 को गवर्नमेंट सर्विस… राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह : ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ … ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की थीम पर IGKV में आयोजन