Hindu Yuva Vahini leader Dhirendra Pratap SinghHindu Yuva Vahini leader Dhirendra Pratap Singh
Share This Article

 रायपुर, 31 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / इस वक्त की बड़ी खबर यूपी की राजधानी लखनऊ से सामने आ रहा है, जहां हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक धीरेंद्र प्रताप सिंह का शव दुबग्गा के पास एक नहर में बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही उनकी गोली मारकर हत्या की गई। यहां बता दें कि धीरेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से उन्नाव जिले के रहने वाले थे और फिलहाल वह लखनऊ के पीजीआई इलाके में रह रहे थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


दरअसल, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह शनिवार को सुशान्त गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से लापता थे। वहीं अब रविवार को उनका शव बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक राजधानी के दुबग्गा इलाके में एक नहर में धीरेंद्र प्रताप सिंह का मिला है। उनकी गोली मार कर हत्या की गई है। फिलहाल लखनऊ पुलिस को उनके खुद के ड्राइवर पर ही हत्या करवाने का शक है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं एसटीएफ की टीम भी इस घटना की जांच में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह उन्नाव जनपद के फतेहपुर चौरासी के राजेपुर के रहने वाले थे। वही काफी समय से हिंदू युवा वाहिनी के साथ जुड़े हुए थे। शनिवार को उनके लापता होने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस की टीम गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश कर रही थीं। जानकारी के मुताबिक लखनऊ के ही एक मॉल से शनिवार को उनकी किडनैपिंग हुई थी। यह भी बताया जा रहा है कि करीब 50 करोड़ रुपये की एक जमीन को लेकर धीरेंद्र प्रताप सिंह का विवाद चल रहा था। अब पुलिस की टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


Share This Article