H1N1 infectionH1N1 infection
Share This Article

 रायपुर, 31 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से अब तक प्रदेश में 130 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. इनमें से 31 मरीज फिलहाल एक्टिव हैं, जबकि 99 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. राहत की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है


राजधानी रायपुर में तीन नए मरीज मिले हैं, जिससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 60 हो चुकी है. यहां करीब 11 मरीज एक्टिव हैं. इसके अलावा दुर्ग, रायगढ़, बिलासपुर, धमतरी, कोरबा, बेमेतरा और महासमुंद समेत अन्य जिलों में भी सक्रिय मरीज मौजूद हैं. संक्रमण अब उन जिलों तक भी पहुंच रहा है, जहां पहले स्वाइन फ्लू के मामले सामने नहीं आए थे.


19 जिलों में अब तक स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ चुके हैं. वहीं 8 जिलों में स्वाइन फ्लू के एक्टिव मरीज हैं. दुर्ग, रायगढ़, बिलासपुर, धमतरी, कोरबा, बेमेतरा और महासमुंद समेत अन्य जिलों में भी सक्रिय मरीज मौजूद हैं. नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है.


Share This Article