Pune and Hadapsar YardPune and Hadapsar Yard
Share This Article

रायपुर 1 सितम्बर 2026 / ETrendingIndia / मध्य रेलवे के पुणे एवं हडपसर स्टेशन यार्ड में तीसरी लाइन के कमीशनिंग से संबंधित प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां :-

👉 ट्रेन संख्या 12221 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस दिनांक 19 सितम्बर एवं 03 अक्टूबर 2026 को निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्हाया पुणे–लोनावला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-इगतपुरी–मनमाड होकर चलेगी।

👉 ट्रेन संख्या 12222 हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्हाया मनमाड-इगतपुरी–कल्याण–पनवेल–कर्जत–लोनावला होकर पुणे जाएगी ।

रास्ते में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाडियाँ :

👉 हटिया से दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस दौंड स्टेशन में समाप्त होगी।

👉 पुणे से दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 22845 पुणे–हटिया एक्सप्रेस दौंड स्टेशन से प्रारंभ होगी।

देरी से रवाना होने वाली गाडियां :-

👉 पुणे से दिनांक 21 सितम्बर 2026 को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12221 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 45 मिनट विलंब से रवाना होगी ।

👉 पुणे से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12129 पुणे–हावड़ा एक्सप्रेस दिनांक 19 सितम्बर को 30 मिनट, 20 सितम्बर को 02 घंटे, 03 अक्टूबर को 50 मिनट तथा 04 अक्टूबर 2026 को 01 घंटे 55 मिनट विलंब से रवाना होगी।

👉 हडपसर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 20151 हडपसर–रीवा एक्सप्रेस दिनांक 24 सितम्बर को 45 मिनट तथा 01 अक्टूबर 2026 को 01 घंटे 45 मिनट विलंब से रवाना होगी।

इस संबंध में वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन करें।


Share This Article