Lok SabhaLok Sabha
Share This Article

रायपुर, 03 सितंबर / ETrendingIndia / लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज कहा कि भारत हमेशा म्यांमार में शांति और स्थिरता चाहता है।

उन्होंने म्यांमार में शांति और राष्ट्रीय सुलह की दिशा में हो रही प्रगति का स्वागत किया और कहा कि भारत इस यात्रा में उसका मजबूत और भरोसेमंद साझेदार बना रहेगा।

उन्होंने ये बातें प्राइड (PRIDE) द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम में भाग लेने आए म्यांमार के संसदीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहीं।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. पिंट सान, चेयरपर्सन, इंटरनेशनल रिलेशन्स समिति, म्यांमार संसद, कर रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में श्री बिरला ने कहा कि भारत और म्यांमार के संबंध प्राचीन और गहरे हैं, जो साझा सभ्यतागत विरासत और बौद्ध धर्म के संबंधों से मजबूत हुए हैं।

तीन प्रमुख विदेश नीतियां

उन्होंने कहा कि म्यांमार भारत की तीन प्रमुख विदेश नीतियों – एक्ट ईस्ट, नेबरहुड फर्स्ट और इंडो-पैसिफिक में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

दोनों देशों के संबंध व्यापक और रणनीतिक हैं, जिनमें राजनीति, सुरक्षा, रक्षा, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, विकास और मानवीय सहायता में सहयोग शामिल है।

उन्होंने कहा कि भारत हमेशा जरूरत के समय म्यांमार के साथ खड़ा रहा है और सबसे पहले मदद पहुंचाने वाले देशों में रहा है।


Share This Article