Share This Article रायपुर, 04 सितंबर / ETrendingIndia /छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में सभी विभागों के सचिवों की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न विभागों में स्वीकृत, भरे और रिक्त पदों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (व्यापमं) द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती परीक्षाओं और भेजे गए इंडेंट (मांग पत्र) की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही, विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु वित्त विभाग से मिली सहमति, पूर्व में विज्ञापित पदों की स्थिति तथा अब तक की गई नियुक्तियों का ब्योरा तलब किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य शासकीय विभागों में भर्ती प्रक्रियाओं को गति देना, नियमों को अद्यतन करना और आने वाले वर्षों के लिए नियोजन की स्पष्ट रूपरेखा तैयार करना था। Share This Article Post navigation रायपुर में जल संकट से निपटने नई पहल…अब डिजिटल सर्वे से चिन्हित होंगे जरूरतमंद इलाके महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार… रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट