Share This Article रायपुर, 08 सितंबर / ETrendingIndia / मॉस्को में रहने वाली भारतीय महिला स्नेहा गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनके पति और कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता को रूसी पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन पर रूसी सेना में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। स्नेहा ने भारत सरकार और यूपी के मुख्यमंत्री से मदद की अपील की है। भारतीय दूतावास ने मामले में रूसी अधिकारियों से संपर्क कर चंदन को राजनयिक पहुंच देने की मांग की है। हालांकि, सेना में भर्ती के दबाव संबंधी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पत्नी ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार स्नेहा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि उनके पति चंदन गुप्ता नोएडा की एक कंपनी में काम करते थे और ‘हाईली क्वालिफाइड स्पेशलिस्ट’ वीजा पर रूस में रह रहे हैं। उनके साथ 10 साल का बेटा भी है। स्नेहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की अपील की है। भारतीय दूतावास ने मांगी राजनयिक पहुंच मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह स्नेहा और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। रूसी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के मुताबिक मामला कानूनी जांच से जुड़ा है। दूतावास ने हिरासत में लिए गए भारतीय नागरिक को कांसुलर/राजनयिक पहुंच देने का अनुरोध किया है। रूसी सेना में भारतीयों का मामला पहले से गंभीर यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब भारत रूस की सेना में भर्ती भारतीयों की रिहाई के लिए लगातार बातचीत कर रहा है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री के अनुसार, 227 भारतीय नागरिकों की रूसी सेना में भर्ती की जानकारी मिली है। इनमें 139 को सेवामुक्त किया जा चुका है, जबकि 51 की मौत हो चुकी है। बाकी लोगों की रिहाई और स्वदेश वापसी के लिए रूस से बातचीत जारी है। Share This Article Post navigation भारत-बांग्लादेश रेल सेवा फिर पटरी पर आने की तैयारी…! राजशाही-कोलकाता नई ट्रेन का प्रस्ताव… ट्रंप ने ईरान के नक्शे पर अपना चेहरा दिखाया, खार्ग द्वीप पर भी किया दावा