Durga PujaDurga Puja
Share This Article

रायपुर, 08 सितंबर / ETrendingIndia / दुर्गापूजा से पहले कोलकाता के साइंस सिटी ग्राउंड में ‘वैश्विक व्यापार मेला 2026’ शुरू हो गया है। वहीं, बंगाल की ऐतिहासिक दुर्गापूजा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की भी तैयारी है।

इसके तहत दुनिया के चर्चित स्थानों और प्रमुख एयरपोर्ट पर दुर्गापूजा की तस्वीरें, वीडियो और प्रचार सामग्री प्रदर्शित करने की योजना है।

इन ग्लोबल लैंडमार्क पर दिखेगी पूजा की भव्यता

योजना के तहत न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर, दुबई के बुर्ज खलीफा और लंदन के पिकाडिली लाइट्स जैसे प्रमुख स्थानों पर बंगाल की दुर्गापूजा की भव्यता प्रदर्शित की जा सकती है। इसके अलावा सिडनी और जापान के प्रमुख एयरपोर्ट भी इस अभियान का हिस्सा हो सकते हैं।

कला-संस्कृति और परंपरा का होगा प्रचार

अभियान के जरिए विदेशी लोगों को पंडाल, दुर्गा प्रतिमा, कला, संस्कृति और बंगाल की परंपराओं से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।

इससे विदेशी पर्यटकों के बीच दुर्गापूजा का आकर्षण बढ़ने और बंगाल में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

21 सितंबर तक चलेगा वैश्विक व्यापार मेला

कोलकाता के साइंस सिटी ग्राउंड में शुरू हुआ वैश्विक व्यापार मेला 2026 21 सितंबर तक चलेगा।

मेले में आठ देशों और 18 राज्यों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दर्शक रोजाना दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक मेले में पहुंच सकते हैं।


Share This Article