Share This Article रायपुर, 10 सितंबर 2026। ETrendingIndia / आदित्य बिड़ला ग्रुप ने वायर और केबल कारोबार में बड़ी एंट्री की है। समूह की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने ‘अल्ट्रावोल्ट’ ब्रांड के तहत यह नया कारोबार शुरू किया है। कंपनी ने शुरुआती चरण में ₹1,800 करोड़ निवेश किया है और गुजरात के भरूच में हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया है। लक्ष्य अगले 5 वर्षों में देश के टॉप-2 वायर एवं केबल ब्रांड्स में शामिल होना है। लॉन्च के साथ ही बड़ा प्लेयर अल्ट्रावोल्ट की शुरुआती उत्पादन क्षमता इसे देश के वायर सेगमेंट में दूसरे सबसे बड़े खिलाड़ियों में पहुंचाती है। यह आदित्य बिड़ला ग्रुप का पिछले तीन वर्षों में चौथा नया बिजनेस दांव है। अर्बनाइजेशन और डेटा सेंटर से उम्मीद कुमार मंगलम बिड़ला के मुताबिक, वायर-केबल उद्योग को अर्बनाइजेशन, इलेक्ट्रिफिकेशन और डिजिटाइजेशन से बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। अगले दशक में नए घरों, बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर और तेजी से बढ़ते डेटा सेंटर इस मांग को बढ़ा सकते हैं। 500+ जिलों और 1 लाख रिटेलर्स तक पहुंच कंपनी ने शुरुआत से ही देशव्यापी वितरण नेटवर्क तैयार किया है। अल्ट्रावोल्ट की पहुंच 500 से ज्यादा जिलों, 6,000 से अधिक पिन कोड्स और 1 लाख से ज्यादा रिटेलर्स तक बनाने की योजना है। अल्ट्राटेक बिल्डिंग सॉल्यूशंस के 5,000+ आउटलेट्स भी बिक्री नेटवर्क का हिस्सा होंगे। घर से लेकर इंडस्ट्री तक केबल अल्ट्रावोल्ट के पोर्टफोलियो में होम वायर्स, फ्लेक्सिबल वायर्स, रेजिडेंशियल, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और इंफ्रास्ट्रक्चर केबल्स शामिल हैं। कंपनी आगे इलेक्ट्रिकल एक्सेसरीज के क्षेत्र में भी विस्तार की तैयारी कर रही है। अल्ट्राटेक सीमेंट के बाद अब अल्ट्रावोल्ट के जरिए बिड़ला ग्रुप बिल्डिंग और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की पूरी वैल्यू चेन में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। Share This Article Post navigation ईएसआईसी सुविधाओं के लिए आधार लिंक जरूरी, श्रम मंत्रालय का आदेश Toyota Glanza Facelift : अक्टूबर में आएगी नई ग्लांजा…! 1.2L इंजन, CNG और ADAS से होगी लैस