Share This Article रायपुर, 10 सितंबर 2026। ETrendingIndia / दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और वरिष्ठ रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश मेहता की नोएडा स्थित फ्लैट में आत्महत्या से मौत हो गई। 74 वर्षीय मेहता का शव 6 सितंबर को सेक्टर-82 की केंद्रीय विहार-2 सोसायटी स्थित फ्लैट से मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने लंबे समय से चल रही बीमारियों को अपने फैसले की वजह बताया और किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया। फोन पर संपर्क नहीं होने पर पत्नी ने कराई जांच पुलिस के अनुसार, मेहता की पत्नी ने रविवार को कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद सोसायटी के सुरक्षा कर्मचारियों को फ्लैट पर भेजा गया, जहां उनका शव मिला। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है। शीला दीक्षित सरकार में रहे दिल्ली के मुख्य सचिव राकेश मेहता 1975 बैच के IAS अधिकारी थे। उन्होंने 2007 से नवंबर 2010 तक दिल्ली के मुख्य सचिव के रूप में काम किया। उनके कार्यकाल में 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों और दिल्ली के परिवहन, बिजली व शहरी बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य हुए। वे दिल्ली नगर निगम के आयुक्त भी रह चुके थे। लो-फ्लोर बसों और प्रशासनिक सुधारों में भूमिका मेहता के कार्यकाल में दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में बदलाव और लो-फ्लोर बसों की शुरुआत जैसे महत्वपूर्ण कदमों को गति मिली। प्रशासनिक सेवा में तीन दशक से अधिक समय तक उन्होंने कई अहम पदों पर जिम्मेदारी संभाली। Share This Article Post navigation Rakesh Mehta Death: पूर्व IAS अधिकारी राकेश मेहता की मौत से सनसनी, पंखे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट लाल किले के पास धमाका आत्मघाती हमला था, उमर नबी ने कार में ही आईईडी सक्रिय किया: एनआईए