Rail Timings: Important news for passengers traveling to Puri and Bhubaneswar; arrival times for 10 trains have been changed.Rail Timing
Share This Article

रायपुर, 10 सितंबर 2026।  Rail Timing : ओडिशा की ओर रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुरी और भुवनेश्वर स्टेशनों पर पहुंचने वाली दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित 10 ट्रेनों के आगमन समय में आंशिक बदलाव किया है।

यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नए समय के अनुसार कुछ ट्रेनें पहले निर्धारित समय से 5 मिनट, तो कुछ 45 मिनट तक देरी से अपने गंतव्य स्टेशन पहुंचेंगी।

पुरी पहुंचने वाली 9 ट्रेनों का बदला समय

उत्कल एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 14 सितंबर 2026 से पुरी 03:25 बजे के बजाय 03:35 बजे पहुंचेगी।

जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 20814 का पुरी पहुंचने का समय 14 सितंबर से 10:00 बजे से बदलकर 10:45 बजे किया गया है।

इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 20917 16 सितंबर से पुरी 18:45 बजे के स्थान पर 19:00 बजे पहुंचेगी।

एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 12145 15 सितंबर से 06:35 बजे के बजाय 06:45 बजे पुरी पहुंचेगी।

अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 20862 13 सितंबर से 06:40 बजे की जगह 06:45 बजे पुरी पहुंचेगी।

अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 12844 का आगमन समय 14 सितंबर से 08:05 बजे से बदलकर 08:35 बजे कर दिया गया है।

अजमेर-पुरी एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 20824 17 सितंबर से पुरी 14:40 बजे के बजाय 15:05 बजे पहुंचेगी।

सूरत-पुरी एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 22828 16 सितंबर से 14:40 बजे की जगह 15:05 बजे पुरी पहुंचेगी।

गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 12993 13 सितंबर से पुरी 14:40 बजे के बजाय 15:05 बजे पहुंचेगी।

भुवनेश्वर पहुंचने वाली ट्रेन का भी बदला समय

भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों के लिए भी समय में बदलाव किया गया है। ट्रेन नंबर 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 13 सितंबर 2026 से भुवनेश्वर स्टेशन 07:00 बजे के स्थान पर 07:15 बजे पहुंचेगी।

बाकी स्टेशनों पर समय यथावत

रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों के मार्ग में पड़ने वाले अन्य स्टेशनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संशोधन केवल पुरी और भुवनेश्वर स्टेशनों पर इनके आगमन समय से संबंधित है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का नया आगमन समय जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने और आगे की यात्रा की योजना बनाने में किसी तरह की परेशानी न हो।


Share This Article