Share This Article रायपुर, 10 सितंबर 2026। ETrendingIndia / हुंडई ने एक साथ अपनी तीन लोकप्रिय SUV—Creta, Creta Electric और Alcazar—का नया Lounge Edition लॉन्च किया है। टॉप-स्पेक ट्रिम पर आधारित इस खास एडिशन में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए 11.6 इंच की एंटरटेनमेंट स्क्रीन, नया गोल्डन ब्रॉन्ज कलर और प्रीमियम ब्लैक इंटीरियर जैसे अपडेट दिए गए हैं।11.6 इंच की रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन Lounge Edition की सबसे बड़ी खासियत रियर पैसेंजर के लिए दी गई 11.6 इंच की स्क्रीन है। इसमें OTT ऐप्स, फोन मिररिंग और गेमिंग का सपोर्ट मिलेगा। अलग ऐप स्टोर के जरिए कई ऐप डाउनलोड भी किए जा सकते हैं। प्रीमियम लुक में कई बदलावतीनों SUV को गोल्डन ब्रॉन्ज एक्सटीरियर कलर में पेश किया गया है। साथ ही ब्लैक अलॉय व्हील, ऑल-ब्लैक केबिन, सिल्वर इंसर्ट और व्हाइट एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। अलॉय व्हील के साइज में बदलाव नहीं किया गया है। Alcazar अब 5-सीटर में भी Lounge Edition में Hyundai Alcazar को 5-सीटर कॉन्फिगरेशन में भी खरीदा जा सकेगा। इसके सामान्य मॉडल में 6 और 7-सीटर विकल्प मिलते हैं। कितनी है कीमत? Creta King 1.5 Petrol CVT Lounge: ₹19.22 लाखCreta King 1.5 Diesel AT Lounge: ₹20.31 लाखAlcazar Signature 1.5 Diesel AT Lounge: ₹21.81 लाखCreta Electric Excellence LR Lounge: ₹24.34 लाख सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। Creta पेट्रोल Lounge Edition अपने स्टैंडर्ड वेरिएंट से करीब ₹53,000 महंगा है। Share This Article Post navigation China Gold Reserve : सोना महंगा होने के बावजूद चीन की ताबड़तोड़ खरीदारी, 22 महीने से लगातार बढ़ा रहा गोल्ड रिजर्व इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में नेट इनफ्लो अगस्त में 29,329 करोड़ रुपए रहा, एयूएम 87 लाख करोड़ रुपए के पार