Share This Article रायपुर, 10 सितंबर 2026। ETrendingIndia / 8वें वेतन आयोग की चेन्नई में दो दिवसीय बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की वेतन, पेंशन और भत्तों से जुड़ी मांगों पर चर्चा हुई। सबसे ज्यादा नजर फिटमेंट फैक्टर और HRA पर है। हालांकि, फिटमेंट फैक्टर 3 या HRA ₹40 हजार से अधिक होने की कोई आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है—ये संभावित गणनाएं हैं। फिटमेंट फैक्टर 3 हुआ तो लेवल-7 का बेसिक ₹1.34 लाख..! मौजूदा 7वें वेतन आयोग में लेवल-7 का बेसिक पे ₹44,900 है। अगर उदाहरण के तौर पर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 3 माना जाए, तो अनुमानित बेसिक पे ₹1,34,700 हो सकता है। HRA ₹40 हजार के पार! X-कैटेगरी यानी बड़े शहरों में मौजूदा 30% HRA दर को आधार मानें तो ₹1,34,700 बेसिक पर HRA करीब ₹40,410 प्रति माह बैठता है। हालांकि अंतिम HRA दर सरकार के फैसले पर निर्भर करेगी। फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से अनुमान 2.0 फैक्टर: बेसिक ₹89,800, X शहर में HRA ₹26,940 2.5 फैक्टर: बेसिक ₹1,12,250, X शहर में HRA करीब ₹33,675 3.0 फैक्टर: बेसिक ₹1,34,700, X शहर में HRA करीब ₹40,410 चेन्नई के बाद पुडुचेरी में चर्चा 8वें वेतन आयोग की दक्षिण भारत में पहली परामर्श बैठक 7-8 सितंबर को चेन्नई में हुई। इसके बाद 9 सितंबर को पुडुचेरी में भी हितधारकों से चर्चा की गई। कर्मचारी संगठनों ने वेतन, पेंशन, फिटमेंट फैक्टर और सेवा से जुड़े मुद्दे आयोग के सामने रखे। Share This Article Post navigation Rail Timing : पुरी-भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 10 ट्रेनों के पहुंचने का समय बदला