IGNOUIGNOU
Share This Article

रायपुर, 11 सितंबर 2026। ETrendingIndia / इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र में दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

यह छूट सर्टिफिकेट कोर्स को छोड़कर सभी प्रोग्राम के लिए है। ओडीएल और ऑनलाइन कोर्स के लिए अलग-अलग पोर्टल पर आवेदन करना होगा।

आवेदन से पहले अपार आईडी, ईमेल और मोबाइल नंबर तैयार रखें। पंजीकरण के दौरान मोबाइल और ईमेल का ओटीपी से सत्यापन होगा।

दाखिला रद्द कराने पर फीस में से 15% राशि काटी जाएगी, लेकिन यह कटौती अधिकतम 2,000 रुपए होगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए ओडीएल उम्मीदवार इग्नू के प्रवेश पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।


Share This Article