Share This Article रायपुर, 14 सितंबर। ETrendingIndia / गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर रणबीर कपूर और साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हो गया है। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज, ए.आर. रहमान का संगीत और डॉ. कुमार विश्वास के बोलों ने गाने को भक्तिमय और भव्य बना दिया है। गाने में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के दिव्य रूप में नजर आ रहे हैं। ‘जय जय राम’ से शुरू हुआ म्यूजिकल सफर फिल्म के मेकर्स ने गणेश जी का आशीर्वाद लेकर ‘जय जय राम’ के साथ ‘रामायण’ की म्यूजिक जर्नी शुरू की है। इससे पहले फिल्म का ‘सिया राम’ पोस्टर जारी किया गया था। भक्ति और सिनेमाई भव्यता का संगम गाने में आरती और आध्यात्मिक भाव के साथ शानदार सिनेमैटिक संगीत का मेल देखने को मिलता है। इसके बोल भगवान राम की करुणा, धर्मनिष्ठा और रक्षक स्वरूप को सामने रखते हैं। बार-बार गूंजती ‘जय जय राम’ की स्तुति इसे भक्तिमय एहसास देती है। रणबीर-साई की जोड़ी पहली बार राम-सीता के रूप में नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता है। Share This Article Post navigation द वन का पहला गाना समझो ना रिलीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना की जोड़ी ने मचाया धमाल नई नवेली का टीजर: डायन भाभी बनकर आईं यामी गौतम, पहली बार दिखा सबसे अलग रूप