Share This Article रायपुर, 18 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर द्वारा निर्मित, यह एक अलौकिक लोककथा और पौराणिक-थ्रिलर है, जिसमें तमन्ना भाटिया भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अपून सोनी भी इसका हिस्सा हैं। फिल्म की कहानी बिहार में स्थित 16वीं सदी के वन देवी मंदिर की लोककथाओं से प्रेरित है। ट्रेलर भारतीय लोककथाओं से प्रभावित एक ऐसी दुनिया की झलक दिखाता है, जहां मानवीय संघर्ष अलौकिक शक्तियों और प्राचीन मान्यताओं से टकरा सकते हैं। फिल्म ‘द वनÓ का ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार लाइन के साथ हुई है. ट्रेलर में सुनाई देता है कि अगर कोई रात में इस वन में प्रवेश करता है तो उसकी लाश भी नहीं मिलती है. वन के विजुअल्स काफी शानदार हैं और भयावह भी. इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री होती है, वो कहते हैं कि, अब मुझे समझ आ रहा है कि यहां जो भी हो रहा हैज्सब एक नंबर की बकवास है. यानी फिल्म में सिद्धार्थ एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जिसे देवी में और वन की शक्तियों पर बिल्कुल भरोसा नहीं है. वो नास्तिक हैं. लेकिन वहीं, उनकी पत्नी बनी तमन्ना इन सब में काफी भरोसा रखती हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है, कि कैसे सिद्धार्थ धीरे-धीरे उन शक्तियों और देवी पर भरोसा बना लेते हैं. अब ये कैसे होगा ये तो फिल्म देखने को बाद ही पता चलेगा. लेकिन इतना तो है कि ट्रेलर काफी दमदार है. पहली बार सिद्धार्थ और तमन्ना ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जो धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है.सिद्धार्थ ऐसे किरदार में है, जो जंगल की डरावनी मान्यताओं को न मानकर वहां प्रवेश करता है। इसके बाद पूरे गांव पर प्रकृति का भयंकर प्रकोप टूटने पड़ता है। इसमें सिद्धार्थ के पुनर्जन्म का संकेत भी दिया गया है। वहीं, तमन्ना उनकी पत्नी बनी हैं।बता दें, फिल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। Share This Article Post navigation सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते लव लॉटरी की रिलीज डेट आगे बढ़ी, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म