Share This Article नागोया, 19 सितंबर 2026। Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी से ठीक पहले भारतीय दल के फ्लैग-बेयरर में बड़ा बदलाव किया गया। शॉट-पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर की जगह अब कबड्डी स्टार पवन सहरावत भारतीय दल के पुरुष फ्लैग-बेयरर बने। सहरावत ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के साथ पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व किया। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने तूर के बदलाव के पीछे तकनीकी दिक्कतों को कारण बताया। ओपनिंग सेरेमनी से पहले बदला फ्लैग-बेयरर तजिंदरपाल सिंह तूर को पहले मनु भाकर के साथ भारत का फ्लैग-बेयरर बनाया गया था। लेकिन अंतिम समय में उनकी जगह पवन सहरावत को जिम्मेदारी दी गई। रिपोर्टों के अनुसार, तूर का आधिकारिक किट समय पर नहीं पहुंच पाया, जिसके कारण उनके लिए नागोया में ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होना मुश्किल हो गया। IOA ने आधिकारिक तौर पर इसे तकनीकी समस्या बताया। 🇮🇳 मनु भाकर के साथ पवन सहरावत ने संभाली कमान बदलाव के बाद पवन सहरावत ने मनु भाकर के साथ भारतीय दल का नेतृत्व किया। शनिवार को नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित हुई और दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय दल के फ्लैग-बेयरर के रूप में हिस्सा लिया। कबड्डी के स्टार को मिला बड़ा सम्मान पवन सहरावत भारतीय कबड्डी के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं और पिछले एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का हिस्सा रहे थे। उन्हें इस बार फ्लैग-बेयरर की जिम्मेदारी मिलने से उनके खेल करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। सहरावत ने इस सम्मान को लेकर इसे गर्व का क्षण बताया। तूर की नजर अब प्रतियोगिता पर, समारोह में नहीं हो सके शामिल फ्लैग-बेयरर की भूमिका से हटाए जाने का असर तजिंदरपाल सिंह तूर की एशियन गेम्स प्रतियोगिता में भागीदारी पर नहीं पड़ा है। वह जापान के त्सुकुबा में भारतीय एथलेटिक्स दल के प्रशिक्षण शिविर में हैं और अपना ध्यान शॉट-पुट प्रतियोगिता पर केंद्रित करेंगे। तूर इससे पहले दो बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। Share This Article Post navigation Asian Games 2026 : नागोया में आवास को लेकर बढ़ी चिंता, 2,000 भारतीयों को बनाया गया बैकअप, जरूरत पड़ी तो घरों में ठहरेंगे एथलीट Asian Games 2026 : नागोया में हुआ भव्य आगाज…! मनु भाकर-पवन सहरावत ने थामा तिरंगा