Share This Article नई दिल्ली, 19 सितंबर 2026। 20th Rozgar Mela 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 20वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी संगठनों में नवनियुक्त 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित हुआ और देशभर के 45 स्थानों पर रोजगार मेले के कार्यक्रम हुए। प्रधानमंत्री ने नव चयनित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का युवा आज नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और सरकारी सेवा में आने के बाद उनकी जिम्मेदारी है कि वे युवाओं की आकांक्षाओं को समझते हुए अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। त्योहारों के बीच हजारों परिवारों के घर आई नई खुशी प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में त्योहारों का समय शुरू हो चुका है और इसी खुशी के माहौल में हजारों परिवारों के जीवन में आज एक नई खुशी जुड़ी है। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं और उनके परिवारों को बधाई दी। पीएम ने कहा कि युवाओं की सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ माता-पिता और परिवार के सदस्यों का योगदान भी महत्वपूर्ण है। 🇮🇳 2047 के विकसित भारत में युवाओं की बड़ी भूमिका पीएम मोदी ने कहा कि नवनियुक्त युवा ऐसे समय में भारत सरकार से जुड़े हैं, जब देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में रहते हुए युवाओं को ऐसे निर्णयों और कार्यशैली पर ध्यान देना चाहिए, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के प्रयासों को मजबूत करें। युवा शक्ति से दुनिया को बड़ी उम्मीदें प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय युवाओं के टैलेंट और स्किल्स ने दुनिया का भरोसा हासिल किया है। उन्होंने नए सरकारी कर्मचारियों से युवाओं की आकांक्षाओं को समझने और प्रशासन में आने वाली बाधाओं को कम करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत के इनोवेटर, उद्यमी और युवा शक्ति से दुनिया को काफी उम्मीदें हैं। ‘लहरों पर विजय लिखें’, पीएम ने सुनाई कविता अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कविता की पंक्तियां भी सुनाईं—“सूरज हमारा हो, समंदर भी हमारा हो। नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो। लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो।” उन्होंने कहा कि भारत का युवा इसी हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नए कर्मचारियों से नागरिकों के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार रवैया अपनाने का आग्रह किया। Share This Article Post navigation Environment Ministry : पराली जलाने पर अब कसेगा शिकंजा! खेत 15 महीने रहेगा ‘रेड कैटेगरी’ में, ₹30 हजार तक जुर्माने का प्रस्ताव Nepal Passport Free Travel : नेपाल में अब बिना फिजिकल पासपोर्ट घूम सकेंगे विदेशी…! मोबाइल ऐप से होगी पहचान; जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम