Share This Article रायपुर, 21सितंबर 2026 / ETrendingIndia / ईरान ने अमेरिका के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने को लेकर बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा कि ईरान की शर्तें वाशिंगटन को बता दी हैं और ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने कतर के जरिए ये शर्तें अमेरिका को बताई हैं। रेजाई ने कहा, ईरान ने अमेरिकी सरकार से बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। तेहरान का संदेश साफ और स्पष्ट है; अगर वॉशिंगटन खुद बनाई मुश्किलों से निकलना चाहता है, तो उसके पास ईरान के अधिकारों और शर्तों को मानने के अलावा कोई चारा नहीं है। एक अन्य बयान में रेजाई ने कहा, हम मध्यस्थ कतर के संपर्क में हैं, जिसने हमारी शर्तें वाशिंगटन को बता दी हैं। हमें राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिक्रिया का इंतजार है। रेजाई ने अपने बयान में शर्तों का उल्लेख नहीं किया है। हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेजाई ने कहा कि ईरान की शर्तों में सभी मोर्चों पर युद्ध की समाप्ति, फ्रीज किए हुए ईरानी कोष की रिहाई और नौसैनिक नाकाबंदी को खत्म करना शामिल है। ये वही शर्तें हैं, जो पहले भी ईरान ने रखी थी। कथित तौर पर तब ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम और सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्ति पर सहमति नहीं बन सकी थी। रेजाई ने ईरानी सैन्य आकलन के आधार पर संभावना जताई कि अमेरिका नए हमले की तैयारी कर रहा है।उन्होंने कहा, तेहरान इस तरह की स्थिति के लिए तैयार है और पहले के 2 दौर के संघर्षों के बाद हमने अपनी सैन्य योजना में बदलाव किया है। ईरान की मौजूदा योजना खाड़ी से लेकर ओमान की खाड़ी और अरब सागर तक फैले अमेरिकी नौसैनिक ठिकानों पर केंद्रित है। ईरान की भविष्य की कोई भी प्रतिक्रिया व्यापक हो सकती है। ईरान की शर्तें सामने आने के बाद ट्रंप शनिवार शाम कैंप डेविड से व्हाइट हाउस लौट आए हैं। ट्रंप ने अपना वीकेंड प्रवास छोटा कर जल्द लौटने का फैसला लिया है। हालांकि, ट्रंप के इस कदम की व्हाइट हाउस ने कोई वजह नहीं बताई है। बताया जा रहा है कि कैंप डेविड के ऊपर प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले एक विमान को एफ-16 विमान ने रोका था। इस दौरान ट्रंप वहां मौजूद थे। Share This Article Post navigation जापान में भारत का फिटनेस संदेश…! मांडविया ने ‘संडे ऑन साइकिल’ को किया लीड फ्रांस में गहराया ईंधन संकट, हर नौ में से एक पेट्रोल पंप पर आपूर्ति प्रभावित