Share This Article रायपुर, 21सितंबर 2026 / ETrendingIndia / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 कर्मचारियों को आज मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर श्री दयानंद द्वारा प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद सहित सम्बंधित कर्मचारी उपस्थित रहे । अगस्त 2026 माह में रायपुर रेल मंडल के स्टेशन टिकट चेकिंग, लाइन टिकट चेकिंग एवं स्क्वाड चेकिंग श्रेणियों के अंतर्गत सर्वाधिक टिकट चेकिंग आय अर्जित करने वाले कुल 09 टिकट चेकिंग स्टाफ को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। टिकट चेकिंग लाइन स्टाफ में सर्वाधिक आय अर्जित करने के लिए– श्री देवरत मल, सीटीआई/ रायपुर, श्री बी. एल. कैवर्त्य, डिप्टी सीटीआई/ रायपुर, श्री नीरज कांत, सीनियर टीई/ दुर्ग, सम्मानित हुए। स्टेशन टिकट चेकिंग में सर्वाधिक आय अर्जित करने के लिए – श्री अमित आनंद, सीसीटीसी/ रायपुर, श्री नंदकिशोर, सीसीटीसी/ दुर्ग, श्री शशि कुमार सीनियर टीई/ रायपुर सम्मानित हुए। रायपुर एवं दुर्ग स्क्वाड में सर्वाधिक आय अर्जित करने के लिए – श्रीमती शिप्रा घोष, डिप्टी सीटीआई/दुर्ग, श्रीमती मनजीत कौर, सीनियर टीई/ दुर्ग, श्रीमती इंदु गुप्ता, सीनियर टीई/ दुर्ग सम्मानित हुए। Share This Article Post navigation जापान में भारत का फिटनेस संदेश…! मांडविया ने ‘संडे ऑन साइकिल’ को किया लीड भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास …’नोमैडिक एलिफेंट’ पिथौरागढ़ में शुरू