Share This Article

रायपुर, 21सितंबर 2026 / ETrendingIndia / 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई 2026 को तीनों जूरी के अध्यक्षों द्वारा की गई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर (पूर्व में नाम केवड़िया) में ये पुरस्कार प्रदान करेंगी।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाने वाले देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान हैं। 1954 में शुरू किए गए ये पुरस्कार हर साल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रदान किए जाते हैं।

सात दशकों से अधिक समय से, इन पुरस्कारों ने भारतीय फिल्म निर्माण में असाधारण रचनात्मक और तकनीकी उपलब्धियों को सराहा है।

ये पुरस्कार तीन क्षेत्रों को कवर करते हैं—फीचर फिल्में, नॉन-फीचर फिल्में और सिनेमा पर लेखन।

ये पुरस्कार देश भर में फिल्म एनिर्माण की समृद्ध भाषाई, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विविधता को दर्शाते हैं। ये बड़े कमर्शियल प्रोडक्शन और छोटी इंडिपेंडेंट फिल्मों को एक ही राष्ट्रीय मंच पर एक साथ लाते हैं।

यही व्यापकता इस सम्मान को फिल्म निर्माताओं और दर्शकों दोनों के बीच एक खास पहचान दिलाती है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन तीन प्रमुख वर्गों और एक लाइफटाइम ऑनर के साथ किया जाता है।

फीचर फिल्म वर्ग पूर्ण लंबाई की फिल्मों के लिए है। गैर-फीचर फिल्म वर्ग वृत्तचित्रों, लघु फिल्मों, एनीमेशन और अन्य संबद्ध विधाओं के लिए समर्पित है।

सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन वर्ग सर्वश्रेष्ठ पुस्तक और सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक को सम्मानित करता है। वहीं, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान के रूप में एक विशेष स्थान रखता है।

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेता

नीचे दी गई लिस्ट में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के प्रमुख पुरस्कारों का विवरण दिया गया है। भाषाई पुरस्कार, टेक्निकल क्राफ़्ट और स्पेशल मेंशन संपूर्ण सूची में अलग से दर्ज हैं।

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म- आर्टिकल 370 (हिंदी), निर्माता: जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज, निर्देशक: आदित्य सुहास जंभाले

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन- अमरन (तमिल), राजकुमार पेरियासामी

मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ-अभिनेता-ब्रमायुगम (मलयालम), चंदू चैंपियन (हिंदी), ममूटी और कार्तिक आर्यन (संयुक्त रूप से)

मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-आर्टिकल 370 (हिंदी), यामी गौतम

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-भक्षक (हिंदी), संजय मिश्रा

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-महाराजा (तमिल), मिथ्या (कन्नड़), सच्चाना नामीदास और रोपाश्री वर्काडी (साझा)

निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म-स्वातंत्र्य वीर सावरकर (हिंदी), रणदीप हुड्डा

संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म

कल्कि 2898 एडी (तेलुगु)-निर्माता: वैजयंती मूवीज; निर्देशक: नाग अश्विन सिंगीरेड्डी

राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरण मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म

कैप्टन मिलर (तमिल)- निर्माता: सत्य ज्योति फिल्म्स; निर्देशक: अरुण मथेश्वरन

सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म-35 -चिन्ना कथा कादू (तेलुगु)-निर्माता: एस ओरिजिनल्स और वाल्टेयर प्रोडक्शंस, निर्देशक: नंदा किशोर इमानी

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन-आर्टिकल 370 (हिंदी)-शाश्वत सचदेव (गीत)अमरन (तमिल)-जी. वी. प्रकाश कुमार (पार्श्व संगीत)

सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म-भंगार (मराठी और अंग्रेजी), निर्माता एवं निर्देशक: सुमिरा रॉय

निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म (गैर-फीचर)-आंगेन (संथाली), निर्देशक: रवि राज मुर्मू

सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री)-राम-नामी (हिंदी)-निर्माता: बीबीपी स्टूडियो वर्चुअल भारत प्राइवेट लिमिटेड, निर्देशक- भारतबाला गणपति

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन (गैर-फीचर)-स्टैच्यू ऑफ यूनिटी – एकता का प्रतीक (हिंदी), आनंद एल. राय

सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक-नानिरुवुदे निमगागी, नादिरुवुदे ननगागी (कन्नड़), लेखक: कंचनूरु प्रदीप कुमार शेट्टी, प्रकाशक: मिरर पुस्तका

सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक-हिंदी, संजीव श्रीवास्तव

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 -वर्ष 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार अनंत नाग को प्रदान किया जाएगा।

दरअसल, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों दर्शकों को देश के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृतियों को समझने और उनकी सराहना करने में मदद करते हैं। ऐसा करके, ये पुरस्कार राष्ट्र की एकता और अखंडता को भी बढ़ावा देते हैं।

इसके अलावा, ये पुरस्कार सिनेमा को एक कला के रूप में समझने, उसके अध्ययन और उसकी सराहना को बढ़ावा देते हैं। सिनेमा पर आधारित पुस्तकें, लेख और समीक्षाएं इस कला के आलोचनात्मक मूल्यांकन को पाठकों के एक बड़े वर्ग तक पहुंचाती हैं।


Share This Article