Share This Article रायपुर, 22 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत दल्लीराजहरा– रावघाट नई रेल लाइन परियोजना के ताड़ोकी–रावघाट सिंगल लाइन विद्युतीकृत ब्रॉडगेज सेक्शन का निरीक्षण दिनांक 22 सितम्बर 2026 को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) द्वारा किया जाएगा। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी 22 सितम्बर को प्रातः 06:30 बजे दुर्ग से सीआरएस स्पेशल ट्रेन द्वारा रवाना होकर ताड़ोकी से रावघाट सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान दुर्ग से रावघाट तक तथा विशेष रूप से ताड़ोकी–रावघाट रेल खंड के आसपास रहने वाले आमजन से रेलवे ट्रैक की संरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतने एवं रेलवे के सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है। रावघाट – ताड़ोकी के बीच नई रेल लाइन का स्पीड ट्रायल स्पेशल ट्रेन द्वारा आज 22 सितम्बर को लगभग 13:00 बजे से 14:00 बजे के बीच किया जाएगा। स्पीड ट्रायल के दौरान स्पेशल ट्रेन सामान्य परिचालन की अपेक्षा अधिक गति से चलती है। रेलवे प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे रेलवे ट्रैक, समपार एवं ट्रैक के आसपास के क्षेत्र में अनावश्यक रूप से प्रवेश न करें तथा रेलवे ट्रैक से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पशुपालकों से अनुरोध है कि वे अपने मवेशियों को रेलवे ट्रैक एवं उसके आसपास न जाने दें। स्पीड ट्रायल के दौरान रेलवे ट्रैक पर किसी व्यक्ति अथवा मवेशी की उपस्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण हो सकती है। रेलवे प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए रेलवे ट्रैक से दूर रहें और निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करें। रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करना जानलेवा हो सकता है। Share This Article Post navigation रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए 586 करोड़ रुपये की एपीयू खरीद का सौदा किया लंबित पेंशन प्रकरणों का 30 सितंबर तक करें निराकरण… सेवा पुस्तिका और पासबुक पूर्ण करने के निर्देश