Share This Article रायपुर, 23 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपने पदकों का खाता स्वर्ण पदक से खोला है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार महिला क्रिकेट का गोल्ड जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216/3 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया और श्रीलंका को महज 69 रन पर समेट दिया। मंधाना की तूफानी पारी स्मृति मंधाना ने सिर्फ 45 गेंदों में 79 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 48 रन और ऋचा घोष ने महज 22 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाकर भारत को 216 रन तक पहुंचाया। यह एशियन गेम्स महिला क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। गेंदबाजों ने श्रीलंका को 69 पर समेटा 216 रन के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 3 विकेट लिए। शेफाली वर्मा, श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने भी 2-2 विकेट झटके। श्रीलंका को सिल्वर, पाकिस्तान को ब्रॉन्ज श्रीलंका को लगातार दूसरे एशियन गेम्स में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रन से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारत की इस जीत ने एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक दिलाया और महिला क्रिकेट टीम ने 2023 के खिताब को भी बरकरार रखा। Share This Article Post navigation एशियन गेम्स 2026 : सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, एमएमए में मेडल जीतने वाली बनीं पहली भारतीय खिलाड़ी