Share This Article रायपुर, 23 सितंबर 2026/ETrendingIndia / बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है… 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) रविवार, 27 सितंबर को सामान्य रूप से खुले रहेंगे। RBI ने भी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को इस दिन चालू रखने की मंजूरी दी है। 27 सितंबर को बैंक खुलने का फैसला 26 सितंबर को दूसरे शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी के बाद 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल होने से बैंकिंग सेवाएं लगातार कई दिनों तक प्रभावित हो सकती थीं। इसे देखते हुए रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया है। किन बैंकों में मिलेगा काम? सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) बैंक शाखाएं और कार्यालय ATM से जुड़ी शाखाएं करेंसी चेस्ट इनके 27 सितंबर को सामान्य रूप से काम करने की व्यवस्था की गई है। 28 से 30 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल UFBU ने 28, 29 और 30 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियनों की प्रमुख मांगों में बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह शामिल है। हड़ताल की स्थिति में शाखा आधारित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह जिन लोगों को चेक, नकद निकासी-जमा, बैंक दस्तावेज या अन्य शाखा संबंधी जरूरी काम हैं, वे 27 सितंबर को बैंक खुले रहने का लाभ उठा सकते हैं। हड़ताल की स्थिति में ग्राहक UPI, मोबाइल/इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। Share This Article Post navigation आयुष्मान कार्ड को न समझें मामूली…! संकट में बन सकता है परिवार का बड़ा सहारा…