Share This Article रायपुर, 24 सितंबर 2026। ETrendingIndia/ भारतीय क्रिकेट के घरेलू सीजन को नया टाइटल स्पॉन्सर मिल गया है। मुथूट फिनकॉर्प ने अगले दो घरेलू सीजन के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स हासिल किए हैं। यह करार 31 मार्च 2028 तक चलेगा और इसकी शुरुआत 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से होगी। हर मैच के लिए ₹4.85 करोड़ का बेस प्राइस रिपोर्टों के अनुसार, मुथूट फिनकॉर्प के साथ डील के लिए ₹4.85 करोड़ प्रति मैच का बेस प्राइस रखा गया है। हालांकि, अंतिम राशि बातचीत के बाद इससे कम हो सकती है। आधिकारिक वित्तीय विवरण बीसीसीआई की घोषणा के बाद स्पष्ट होंगे। करीब 35 घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैच यह साझेदारी लगभग 35 घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों तक बताई जा रही है। इनमें करीब 10 टेस्ट, 12 वनडे और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल होंगे। वेस्टइंडीज सीरीज से दिखेगा नया नाम मुथूट फिनकॉर्प की टाइटल स्पॉन्सरशिप 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से शुरू होगी। इससे पहले IDFC First Bank भारतीय घरेलू क्रिकेट का टाइटल स्पॉन्सर था। बीसीसीआई ने सितंबर में कैंपा, एसबीआई लाइफ और ChatGPT को दो सीजन के लिए एसोसिएट पार्टनर भी बनाया था। Share This Article Post navigation महालक्ष्मी रेसकोर्स के रेस्तरां पर गिरी गाज, गंदगी मिलने पर खाद्य लाइसेंस निलंबित बैंकों में 5 डे वीक की मांग तेज… कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन