Share This Article रायपुर / ETrendingIndia / Chhattisgarh CM honoured Swachhta Didi’s by washing their feet, he said he felt so proud for the first time in his life / मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों का पांव धोया , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जब बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में स्वच्छता दीदियों के पैर धोए, तो ऐसा अद्भुत सम्मान पाकर स्वच्छता दीदियां भावुक हो उठीं। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों का पांव धोया , हजारों लोग इस भावुक और प्रेरक क्षण के साक्षी बने। स्वच्छता दीदियों ने अपने इस गौरवपूर्ण क्षण के लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता दीदियां और स्वच्छता कमांडोज़ का कार्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक परिवर्तन का अभियान है. इससे समाज में साफ-सफाई के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ेगी। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों की स्वच्छता दीदियों कोमुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री नेएक अनूठे तरीके से सम्मानित किया। मंच पर सम्मानित हुईं विश्रामपुर की स्वच्छता दीदी पुनीता बाई और कुम्हारी की रानू देवांगन ने कहा कि समाज में अक्सर साफ-सफाई के कार्यों को हेय दृष्टि से देखा जाता है, लेकिन आज मुख्यमंत्री द्वारा पैर पखारकर किया गया यह सम्मान हमारे लिए गर्व का विषय है। यह हमारे परिश्रम, निष्ठा और लगन का सच्चा पुरस्कार है। बिल्हा की पूजा राठौर और दंतेवाड़ा की वसु राज ने बताया कि वे पिछले आठ वर्षों से इस कार्य से जुड़ी हैं, लेकिन आज जीवन में पहली बार इतना गौरवपूर्ण क्षण आया है। स्वच्छता दीदी शारदा सोनी और किरण सिंह ने भी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ साथ समाज द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीददारों सब्सिडी के रूप में मिली 138 करोड़ रुपये की राशि छत्तीसगढ़ को डीएपी और यूरिया का डीएपी और यूरिया के 50-50 हजार टन का अतिरिक्त आबंटन मिला