Share This Article

रायपुर 23 अगस्त 2025 / ETrendingIndia / Prosperity through technology: Paddy transplanter helps in transplanting fields in less time / पैडी ट्रांसप्लांटर से धान रोपाई , मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसानों के जीवन में नया परिवर्तन देखने को मिल रहा है, यह परिवर्तन कृषि कार्य में नवीन तकनीकों के प्रयोग से आया है।

पैडी ट्रांसप्लांटर से धान रोपाई , नवीन तकनीकों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे किसान कम लागत और कम समय में बेहतर उत्पादन हासिल कर रहे हैं और समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

यह बदलाव न केवल किसानों की मेहनत को आसान बना रहा है, बल्कि उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास भी ला रहा है।

बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम खल्लारी के किसान श्री डिकेश्वर साहू इस परिवर्तन की बेहतर मिसाल हैं।

उन्होंने बताया कि वे अपने खेतों में अब धान की रोपाई के लिए पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन का उपयोग कर रहे हैं, जो उनके लिए एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है।

पहले वे इस कार्य के लिए मजदूरों पर निर्भर रहते थे, जिसमें न केवल समय की अधिकता लगती थी, बल्कि लागत भी काफी बढ़ जाती थी।

इसी ग्राम के एक अन्य किसान श्री बिसाली राम ने भी इस बदलाव की कहानी को साझा किया।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं किसान सम्मान निधि और कृषक उन्नति योजना की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा संचालित योजनाएं किसानों के समृद्धि के द्वार खोल रही हैं।

यह बदलाव केवल व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि किसानों की सामुदायिक उन्नति का प्रतीक है।

कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविरों और तकनीकी सहायता के माध्यम से किसानों को नवीन मशीनों और विधियों से परिचित कराया जा रहा है।

पैडी ट्रांसप्लांटर, ड्रोन स्प्रेयर, और अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग अब जिले के कई गांवों में देखने को मिल रहा है .